सितम्बर 17, 2025 9:50 अपराह्न

views 117

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू को इस महीने की 29 तारीख को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया है। नेतन्याहू ने यरुशलम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्‍ट्रपति ट्रंप के निमंत्रण की घोषणा की। उन्होंने इज़राइली सेना के गाजा शहर में प्रवेश के दौरान बंधकों की सुरक्षा को लेकर हमास को चेतावनी भी दी। यह संवाददाता सम्‍मेलन इज़राइल की अर्थव्यवस्था की स्थिति पर बुलाया गया था।   नेतन्‍याहू ने इससे पहले कहा था कि देश को तेज़ी से आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता होगी। ...