नवम्बर 19, 2025 11:56 पूर्वाह्न

views 115

आईएएम बेंगलुरु में इंडियन सोसाइटी ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन के 64वें वार्षिक सम्मेलन का करेगा आयोजन

एयरोस्पेस मेडिसिन संस्थान-आईएएम बेंगलुरु में इंडियन सोसाइटी ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन के 64वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन करेगा। इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन कल वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सम्मेलन में देश-विदेश से लगभग 300 प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रतिभागियों में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन प्रयोगशालाओं और इसरो के प्रमुख वैज्ञानिकों सहित संबद्ध संस्थानों के शोधकर्ता भी शामिल होंगे।    

जून 23, 2024 1:55 अपराह्न

views 79

बेंगलुरु में खेला जा रहा है भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का अंतिम मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच आज बेंगलुरु में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत पहले दोनों मुकाबले जीत चुका है और इस मैच को जीतकर दक्षिण अफ्रीका का पूरी तरह सफाया करना चाहेगा।      पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 143 रन से हराया था, जबकि दूसरे मैच में कांटे के मुकाबले में भारत को चार रन से जीत मिली थी। एक दिवसीय मैचों के अलावा, दक्षिण अफ्रीका की टीम एक टेस्...