जून 14, 2024 8:02 पूर्वाह्न

views 94

भारत की दिव्या देशमुख ने जीती लड़कियों की विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप

भारत की दिव्या देशमुख ने लड़कियों की विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जीत ली है। गुजरात के गांधीनगर में गिफ्ट सिटी क्लब में फाइनल दौर में दिव्या ने बुल्गारिया की बेलोस्लावा क्रस्टेवा को हराकर यह खिताब हासिल किया।     शीर्ष वरीयता प्राप्त दिव्या ने 10वें दौर में क्रस्टेवा को केवल 26 चालों में हराकर अपना पहला अंडर-20 खिताब जीता। वह अपने नौ मुकाबले जीतकर चैंपियनशिप में अजेय रही हैं जबकि उनके दो मुकाबले ड्रा रहे।