जून 16, 2026 10:29 अपराह्न

views 36

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुवाहाटी हवाई अड्डे के नए टर्मिनल को विश्व के सबसे सुंदर हवाई अड्डों की सूची में शामिल होने पर बधाई दी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुवाहाटी हवाई अड्डे के नए टर्मिनल को वर्ष 2026 की विश्व के सबसे सुंदर हवाई अड्डों की सूची में शामिल होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और यह इसकी बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाता है। श्री सिंधिया ने कहा कि यह सम्मान क्षेत्र की संस्कृति और शिल्पकला से प्रेरित अनूठे डिजाइन का परिणाम है।