जुलाई 10, 2026 9:06 अपराह्न

views 198

बिहार: भाजपा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया

भाजपा ने बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है।     बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर विधानसभा सीटों पर मतदान इस महीने की 30 तारीख को होगा।