फ़रवरी 13, 2026 6:32 अपराह्न

views 686

बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी गठबंधन को प्रचंड बहुमत

बांग्लादेश में चुनाव आयोग द्वारा दो सौ 97 निर्वाचन क्षेत्रों में घोषित परिणामों के अनुसार, बीएनपी और उसके सहयोगियों ने दो सौ 12 सीटें हासिल की हैं, जिनमें से अकेले बीएनपी ने दो सौ नौ सीटें जीतीं। उसके सहयोगी दलों - गणसंहिता आंदोलन, बांग्लादेश जातीय पार्टी और गण अधिकार परिषद ने एक-एक सीट जीती है। वहीं बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगियों ने 77 सीटें हासिल कीं। तीन सौ में से दो सौ 99 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ, एक सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया था। संसदीय ...

जनवरी 10, 2026 7:37 पूर्वाह्न

views 254

बांग्लादेश: बीएनपी नेता तारिक रहमान को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी-(बीएनपी) के नेता तारिक रहमान को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन से खाली हुआ था। राजधानी ढाका स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में, श्री रहमान को अध्यक्ष बनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। पार्टी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बताया कि तारिक रहमान 2018 से पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने अब औपचारिक रूप से बीएनपी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है।