जुलाई 10, 2026 4:18 अपराह्न
258
छत्तीसगढ़: बलोद जिले ने लगभग 2,85,000 जल संरक्षण और पुनर्भरण संरचनाएं स्थापित की
जल शक्ति मंत्रालय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बलोद जिले ने पिछले एक वर्ष में वर्षा जल संग्रहण और संरक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग 2 लाख 85 हजार जल संरक्षण और पुनर्भरण संरचनाएं स्थापित की हैं। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' की 135वीं कड़ी में केच द रेन' अभियान की गति को बनाए रखने के आह्वान किया था जिसके मद्देनजर बलोद जिला जल संचय जन भागीदारी के दूसरे चरण के तहत सामुदायिक जल संरक्षण का एक उल्लेखनीय उदाहरण बनकर उभरा है। ग्राम पंचायतों, स्थानीय समुदायों और जिला प्रशासन की ...