अक्टूबर 21, 2024 6:19 अपराह्न

views 77

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सुधारीकरण कार्य शुरू

राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड-एन०एच०आई०डी०सी०एल ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधारीकरण का काम शुरू कर दिया है। एन०एच०आई०डी०सी०एल कमेडा से हेलंग तक 20 भूस्खलन क्षेत्रों और 11 भूधसाव स्थलों का उपचार करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ ठेकदारों को काम बांट दिए गए हैं। इस वर्ष यात्रा सीजन समाप्त होने के बाद उपचार कार्य तेजी के साथ किया जाएगा और इन सभी कामों को अगले यात्रा सीजन से पहले पूरा करने का लक्ष्य है।     

मई 10, 2024 6:17 अपराह्न

views 62

बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे

चमोली स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार को सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति इसे लेकर व्यापक तैयारियों में जुटा हुआ है। कपाट खुलने की तैयारियों की प्रक्रिया के तहत जोशीमठ में प्राचीन गरुड़ छाड़ मेला का आयोजन किया गया। आज जोशीमठ स्थित श्री नरसिंह मंदिर के माता लक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने पवित्र गद्दी के साथ प्रथम पड़ाव योग बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए प्रस्थान किया।

मई 10, 2024 8:57 अपराह्न

views 73

गाड़ू घड़ा तेल यात्रा बद्रीनाथ धाम के लिए हुई रवाना

गाड़ू घड़ा तेल यात्रा बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। यह यात्रा तीन दिन बाद बदरीनाथ पहुंचेगी। यात्रा आज नृसिंह मंदिर जोशीमठ और 10 को यात्रा योगध्यान मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचेगी पहुंचेगी। यात्रा यहां रात्रि विश्राम करेगी जिसके बाद 11 मई को यात्रा बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी। गौरतलतब है कि नरेंद्र नगर राज दरबार से 25 अप्रैल को श्री बद्रीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा निकली थी, जिसके बाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची थी। गाडूघड़ा तेल कलश सात मई को लक्ष्मी नारायण मंदिर में स्थापित किया गया, जिसके बाद आठ मई को यात...