मार्च 4, 2025 12:39 अपराह्न

views 90

महाराष्ट्र: औरंगज़ेब के बचाव में कथित टिप्पणी को लेकर सपा नेता अबू आज़मी के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज

  महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी प्रमुख और विधायक अबू आज़मी के खिलाफ मुगल शासक औरंगज़ेब का बचाव करने वाली कथित टिप्पणी को लेकर एफ़आईआर दर्ज की गई है। उनके बयान से विवाद पैदा हो गया है, जिसकी सभी राजनीतिक दलों ने तीखी आलोचना की है। विवाद तब शुरू हुआ जब आज़मी ने महाराष्ट्र विधानसभा सत्र में मुंबई में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। इसके बाद शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने ठाणे के वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई।