जनवरी 1, 2026 9:33 अपराह्न

views 487

देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव

देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना निर्माणाधीन है। उन्‍होंने बताया कि पहला खंड सूरत से बिलिमोरा तक और इसके बाद वापी से सूरत तक दूसरा खंड परिचालित होगा।