जून 11, 2026 9:59 अपराह्न

views 129

भारत ने ओमान तट पर तेल टैंकर पर अमरीकी हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने ओमान तट पर पलाऊ के झंडे वाले टैंकर एमटी सेट्टेबेलो पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है, जिसमें तीन भारतीय नागरिकों की जान चली गई। नई दिल्ली में अंतर-मंत्रालयी मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस संबंध में सरकार ने अमरीका के प्रभारी राजदूत को तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज किया। श्री जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। सरकार ने ऐसी घटनाओं को तुरंत रोकने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए...

सितम्बर 10, 2025 8:55 अपराह्न

views 79

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बात की और दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा करता है।   उन्होंने कहा कि नई दिल्ली बातचीत और कूटनीति के माध्यम से मुद्दों के समाधान तथा तनाव को बढ़ाने से बचने का समर्थन करता है। श्री मोदी ने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए और सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा है।