अगस्त 14, 2025 5:44 अपराह्न

views 60

दो भारतीय एक्वानॉट्स ने अटलांटिक महासागर में 5,000 मीटर नीचे उतर कर भारतीय ध्वज फहराया

भारतीय एक्वानॉट्स पहली बार, समुद्र तल से 5,000 मीटर नीचे उतरे हैं। पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान और फ्रांस के बीच सहयोग के तहत, दो भारतीय एक्वानॉट्स ने अटलांटिक महासागर में भारतीय ध्वज फहराकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, श्री सिंह ने कहा कि पहली बार, सरकार समुद्र तल में मौजूद अपार संपदा के प्रति जागरूक हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल इस मिशन को आगे बढ...