अक्टूबर 16, 2024 2:35 अपराह्न

views 43

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अटल टनल का दौरा कर एस्केप टनल में सुविधाओं की समीक्षा की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपनी धर्मपत्नी जानकी शुक्ल के साथ अटल टनल का दौरा किया। उन्होंने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के वरिष्ठ अधिकारियों से एस्केप (निकास) टनल के बारे में जानकारी प्राप्त की।   राज्यपाल ने कहा कि 10,000 फीट की ऊंचाई पर निर्मित 9 किलोमीटर लम्बी यह विश्व की सबसे ऊंची राजमार्ग सिंगल-ट्यूब टनल है, जो जिला लाहौल-स्पीति तथा कुल्लू के दोनों तरफ के क्षेत्रों को जोड़ती है। यह टनल पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के अलावा स्थानीय लोगों के लिए वर्ष भर सम्पर्क सुविधा सुनिश्चित करने में महत्त्...