अप्रैल 2, 2026 8:42 अपराह्न

views 88

निर्वाचन आयोग ने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म और प्रसारकों को परामर्श जारी किया

निर्वाचन आयोग ने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म और प्रसारकों को परामर्श जारी किया है। इसमें असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के चुनावों और आठ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के मतदान समाप्ति से पहले 48 घंटे की अवधि के दौरान चुनाव सामग्री और एग्जिट पोल के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। इसमें जनमत सर्वेक्षण का प्रदर्शन भी शामिल है। आयोग ने टीवी, रेडियो चैनल और केबल नेटवर्क को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इस अवधि के दौरान प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों में ऐसी कोई सामग्री न हो जिसे किसी विशेष पा...

सितम्बर 28, 2024 8:00 अपराह्न

views 164

भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्‍ट्र के सभी मतदाताओं से  विधानसभा चुनाव में भारी संख्‍या में वोट डालने की अपील की है

      भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्‍ट्र के सभी मतदाताओं से  विधानसभा चुनाव में भारी संख्‍या में वोट डालने की अपील की है और लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने को कहा है। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने महाराष्‍ट्र की दो दिन की यात्रा के बाद आज संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि निर्वाचन आयोग का दल 11 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मिला। इन सभी ने दल के समक्ष अपने अपने अनुरोध पत्र रखे। निर्वाचन आयोग के इस दल में श्री राजीव कुमार के अलावा निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु ...

सितम्बर 25, 2024 8:25 अपराह्न

views 70

केंद्रीय सड़क  परिवहन और राजमार्ग मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने आज कुरुक्षेत्र में चुनावी  जनसभा को संबोधित किया

  केंद्रीय सड़क  परिवहन और राजमार्ग मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने आज कुरुक्षेत्र में चुनावी  जनसभा को संबोधित किया। कुरुक्षेत्र की भूमि को नमन करते हुए उन्होंने अपने  राजनीतिक सफर के  शुरुआती दिनों को याद किया । उन्होंने  कहा कि इस भूमि से उनका  जुड़ाव रहा  है। श्री गडकरी ने कहा कि उनकी सरकार किसान हितैषी है और उसने किसान को अन्नदाता से ऊर्जादाता बनाया है।

सितम्बर 21, 2024 8:57 अपराह्न

views 95

जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी जिले में घर से मतदान की प्रक्रिया में 96 दशमलव 90 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया 

    जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी जिले में घर से मतदान की प्रक्रिया में 96 दशमलव 90 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि चुनावी टीमों के अथक प्रयासों से तीन दिन चली यह प्रक्रिया आज संपन्‍न हो गई। वरिष्‍ठ नागरिकों और दिव्‍यांगजनों के लिए घर से मतदान की सुविधा 19 सितंबर को शुरू हुई थी। इस दौरान सुन्‍दरबनी विधान सभा में 97 दशमलव 93 प्रतिशत नौशेरा में 91 दशमलव 19 प्रतिशत और राजौरी में 96 दशमलव चार शून्‍य प्रतिशत लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।

सितम्बर 14, 2024 5:49 अपराह्न

views 108

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव अभियान का शुभारंभ  

      प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज कुरूक्षेत्र से हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। आज शाम कुरूक्षेत्र के थीम पार्क में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भारत को एक विकसित राष्‍ट्र बनाने के लिए हरियाणा का विकास बहुत महत्‍वपूर्ण है। श्री मोदी ने कहा कि सरकार निर्धनों, महिलाओं, किसानों और युवाओं को सशक्‍त बना रही ह‍ै। उन्‍होंने सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों के भीतर 15 लाख करोड़ रुपये की लाग...

अगस्त 3, 2024 1:00 अपराह्न

views 87

विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की टीम जम्मू कश्मीर जाएगी

  मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए बृहस्‍पतिवार से केंद्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर होगा। तीन दिन के दौरे में आयोग श्रीनगर में सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात करेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी और केंद्रीय बल समन्वयक के साथ भी बैठक होगी। आयोग जिला निर्वाचन अधिकारियों, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षकों से भी मुलाकात करेगा।   जम्मू-कश्मीर में हाल के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के ब...