जून 19, 2024 12:25 अपराह्न

views 32

असम में लगातार बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, 15 जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित

  असम में लगातार बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 15 जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कल रात करीमगंज जिले में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई। करीमगंज जिले के सभी स्कूल आज और कल बंद रहेंगे। गुवाहाटी शहर में कई जगहों पर जलजमाव की भी खबर है। बाढ़ प्रभावित कई जिलों में सड़क संचार बाधित है।

जून 16, 2024 8:13 पूर्वाह्न

views 48

असम: मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ के दौरान काजीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिए बैठक की

असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ के दौरान काजीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान में जीव-जंतुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कल पुलिस प्रशासन, काजीरंगा उद्यान प्रशासन और अन्य प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि काजीरंगा में जीव-जंतुओं की सुरक्षा के लिए तीन नई कमांडो बटालियन तैनात की गई हैं। उन्‍होंने कहा कि फॉरेस्‍ट बटालियन के लगभग 600 जवान बाढ़ के दौरान तैनात रहेंगे।      मुख्यमंत्री ने बाढ़ से काजीरंगा उद्यान की भूमि के नुकसान का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उद्यान की वन...