सितम्बर 15, 2026 7:54 अपराह्न

views 59

दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं का मासिक प्रोत्साहन 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये किया गया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के निर्धारित मासिक प्रोत्साहन को दोगुना कर तीन हजार रुपये से बढ़ाकर छह हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया है। यह वृद्धि राजधानी के सभी कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं पर लागू होगी और अन्य प्रोत्साहन पहले की तरह जारी रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आशा कार्यकर्ता दिल्ली की प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी आशा कार्यकर्ताओं ने म...