जुलाई 29, 2024 7:26 अपराह्न

views 55

अरुणाचल प्रदेश: पक्के टाइगर रिजर्व ने मनाया वैश्विक बाघ दिवस

  अरुणाचल प्रदेश में, पक्के टाइगर रिजर्व ने आज वैश्विक बाघ दिवस मनाया। इसका उद्देश्य बाघ संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास और वन्यजीव संरक्षण में शामिल समर्पित कर्मियों की पहचान करना था।     पक्के वन्यजीव अभ्‍यारण्य और टाइगर रिजर्व के वन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्सव की शुरुआत वन्यजीव संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने के संदेश के साथ हुई। उन्‍होंने  कहा कि असम के नामेरी राष्‍ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के बाहरी इलाके में आज सवेरे मोटरसाईकिल रैली भी निकाली गई।     उन्होंने कहा ...

जून 27, 2024 8:10 अपराह्न

views 70

अरूणाचल प्रदेश के मुख्‍य सचिव धमेन्‍द्र ने ईटानगर में नवीनीकृत वितरण क्षेत्र योजना के लिए वितरण सुधार समिति की तीसरी बैठक की अध्‍यक्षता की

अरूणाचल प्रदेश के मुख्‍य सचिव धमेन्‍द्र ने आज ईटानगर में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अन्‍तर्गत नवीनीकृत वितरण क्षेत्र योजना के लिए वितरण सुधार समिति की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की। समिति ने ग्रामीण संरचना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिजली प्रेषण संरचना के विस्तार के लिए 167 गांवों के लिए 133 करोड़ रुपये से अधिक राशि की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को मंजूरी दी।