जुलाई 15, 2024 1:42 अपराह्न

views 75

अर्जेंटीना ने कोलंबिया को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार कोपा अमरीका चैंपियनशिप जीती  

  अर्जेंटीना ने आज सुबह कोलंबिया को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार कोपा अमरीका चैंपियनशिप जीती। मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में लौटेरो मार्टिनेज़ ने अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में विजयी गोल किया। लौटेरो मार्टिनेज़ ने कोपा अमरीका गोल्डन बूट जीता। उन्‍होंने टूर्नामेंट में सबसे अधिक पांच गोल किए। अर्जेंटीना ने रिकॉर्ड सोलह बार कोपा अमरीका खिताब जीता है। अर्जेंटीना ने 2022 में कतर में फीफा विश्वकप जीता था।