अप्रैल 12, 2025 9:54 अपराह्न

views 77

इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। बैठक के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में वृद्धि की संभावना है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि और वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' का रोडमैप औद्योगिक साझेदारी और सहयोग के लिए विभिन्‍न अवसर प्रस्तुत करता है।