अप्रैल 23, 2026 4:31 अपराह्न

views 45

मालदीव यात्रा पर भारतीयों के लिए एनसीबी की चेतावनी, नशीले पदार्थ कानूनों को लेकर परामर्श जारी

राष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण ब्यूरो-एन.सी.बी. ने मालदीव में लागू हुए नशीले पदार्थों के विरूध्द कठोर कानूनों के विषय में वहां की यात्रा करने वाले सभी भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। एजेंसी ने बताया कि हाल ही में सशोधित और इसी वर्ष मार्च से प्रभावी मालदीव के मादक पदार्थ अधिनियम में नशीले पदार्थों से संबंधित अपराधों के लिए आजीवन कारावास सहित काफी कड़ी सजा का प्रावधान है। एनसीबी ने कहा कि संशोधित कानून में प्रतिबंधित पदार्थों की थोड़ी मात्रा रखने पर भी कड़ी सजा का प्रावधान है। हाल ही में म...