नवम्बर 25, 2025 7:23 अपराह्न

views 113

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने साइप्रस की संसद की अध्‍यक्ष अनीता देमित्रियाओ के नेतृत्‍व में शिष्‍टमंडल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने साइप्रस की संसद की अध्‍यक्ष अनीता देमित्रियाओ के नेतृत्‍व में शिष्‍टमंडल से आज नई दिल्‍ली में मुलाकात की।   एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ जयशंकर ने बताया कि बैठक में परस्‍पर सहयोग, क्षत्रीय संप्रुता के प्रति सम्‍मान और आतंकवाद तथा कट्टरपंथ का सख्‍त विरोध करने को लेकर चर्चा हुई।   डॉ जयशंकर ने आशा व्‍यक्‍त की कि यूरोपीय संघ में साइप्रस की आगामी अध्‍यक्षता से भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।