फ़रवरी 19, 2026 6:41 अपराह्न

views 54

एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को सार्वजनिक पद दुरुपयोग के आरोप में ब्रिटिश पुलिस ने गिरफ्तार किया

ब्रिटिश पुलिस ने सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के संदेह में आज राजा चार्ल्स के भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार लिया। ब्रिटिश मीडिया ने बताया कि पुलिस ने एंड्रयू को दिवंगत अमरीकी वित्त कारोबारी और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से कथित संबंधों के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। अमरीकी दस्तावेजों के हालिया प्रकाशन में उनका नाम बार-बार सामने आया है। पिछले अक्टूबर में राजा चार्ल्स ने औपचारिक रूप से उनसे उनके शाही खिताब छीन लिए थे।