जुलाई 24, 2026 6:16 अपराह्न

views 73

कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए रेल परियोजना को दी मंज़ूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बल्लारी-गुंटकल खंड की तीसरी और चौथी रेल लाइन को 1,264 करोड़ रुपये की कुल लागत से मंजूरी दे दी है। इससे भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 46 किलोमीटर बढ़ जाएगा। आज दोपहर नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इससे आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बीच संपर्क बेहतर होगा। यह परियोजना प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत बनाई गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य एकीकृत योजना और हितधा...