अगस्त 17, 2025 1:04 अपराह्न

views 115

ऑस्ट्रेलिया: एनएसडब्ल्यू स्क्वैश बेगा ओपन के फाइनल में मिस्र की हबीबा हानी ने भारत की अनाहत सिंह को हराया

स्क्वैश में, शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत की अनाहत सिंह आज ऑस्ट्रेलिया में एनएसडब्ल्यू स्क्वैश बेगा ओपन के फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त मिस्र की हबीबा हानी से हार गईं। किसी वैश्विक टूर्नामेंट का पहला फाइनल खेल रही 17 वर्षीय अनाहत ने पहला गेम 11-9 से जीत लिया, लेकिन हानी ने वापसी करते हुए अगले दो गेम 11-5 और 11-8 से जीत लिए। चौथे गेम में मिस्र की खिलाड़ी 10-4 से आगे थीं, तभी अनाहत ने मैच से रिटायर होने का फैसला किया।    

अगस्त 17, 2025 7:22 पूर्वाह्न

views 85

ऑस्ट्रेलिया: बेगा ओपन स्क्वॉश के फाइनल में भारत की अनाहत सिंह का मुकाबला होगा मिस्र की हबीबा हानी

ऑस्ट्रेलिया में बेगा ओपन स्क्वॉश के फाइनल में, आज भारत की अनाहत सिंह का मुकाबला मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त हबीबा हानी से होगा। शीर्ष वरीयता प्राप्त अनाहत सिंह  मिस्र की नूर खफागी को हराकर फाइनल में पहुंची हैं।   अनाहत 18 स्पर्धाओं में 12 पीएसए खिताब जीत चुकी हैं।    

अगस्त 15, 2025 10:46 पूर्वाह्न

views 66

भारत की आकांक्षा सालुंखे और अनाहत सिंह ने बेगा ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

भारत की आकांक्षा सालुंखे और अनाहत सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में बेगा ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।   महिला एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में कल पांचवीं वरीयता प्राप्त आकांक्षा सालुंखे ने ऑस्ट्रेलिया की सोफी फडेली को 3-2 से हराया। शीर्ष वरीयता प्राप्त अनाहत सिंह ने ऑस्ट्रेलिया की सारा कार्डवेल को 3-0 से शिकस्त दी।   अनाहत का सामना आज दक्षिण अफ्रीका की हेले वार्ड से और आकांक्षा का सामना ऑस्ट्रेलिया की चौथी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंड्रा हेडन से होगा।