नवम्बर 22, 2025 7:21 पूर्वाह्न

views 149

स्क्वैश: इंडियन ओपन महिला फाइनल में अनाहत सिंह का मुकाबला आज जोशना चिनप्पा से होगा

स्क्वैश में, इंडियन ओपन महिला फाइनल में अनाहत सिंह का मुकाबला आज जोशना चिनप्पा से होगा। इंदौर में खेले जा रहे सेमीफाइनल में कल शीर्ष वरीयता प्राप्‍त अनाहत ने आयरलैंड की तीसरे नंबर की खिलाड़ी हन्ना क्रेग को 11-4, 10-12, 9-11, 11-6, 11-4 से हराया, जबकि जोशना ने मिस्र की नाडियन एल्हममी को 7-11, 11-5, 11-7, 11-7 से हराया।