जनवरी 6, 2026 5:45 अपराह्न

views 87

अनाहत सिंह ब्रिटिश जूनियर ओपन स्‍क्‍वॉश चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची

भारत की अनाहत सिंह ब्रिटिश जूनियर ओपन स्‍क्‍वॉश चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं। बर्मिंघम में महिलाओं की अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल में आज उन्‍होंने मिस्र की मलिका अल-कार्कसी को लगातार गेम में पराजित किया। 17 साल की अनाहत ने 11-8, 11-7, 11-9 से जीत दर्ज की। फाइनल में उनका सामना यूरोपियन जूनियर चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्‍त फ्रांस की लॉरेन बाल्‍टायन से होगा।