अगस्त 24, 2024 8:39 अपराह्न

views 46

विख्‍यात सरोद वादक उस्‍ताद अमजद अली खान ने नई दिल्‍ली के आकाशवाणी परिसर के रंगभवन में आजादी संगीत सम्‍मेलन के आयोजन के अंतर्गत कार्यक्रम प्रस्‍तुत किया  

 विख्‍यात सरोद वादक उस्‍ताद अमजद अली खान ने आज नई दिल्‍ली के आकाशवाणी परिसर के रंगभवन में आजादी संगीत सम्‍मेलन के आयोजन के अंतर्गत एक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी और आकाशवाणी की महानिदेशक मौशुमी चक्रवर्ती भी उपस्थित थीं। समारोह में उस्‍ताद अमजद अली खान और उनके परिवार को आकाशवाणी द्वारा सम्‍मानित किया गया।