जुलाई 5, 2025 10:01 अपराह्न

views 53

श्री अमरनाथजी यात्रा के तीसरे शाम पांच बजे तक 20 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथजी पवित्र गुफा के किए दर्शन

श्री अमरनाथजी यात्रा के तीसरे दिन आज शाम पांच बजे तक बीस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथजी पवित्र गुफा के दर्शन किए। तीन जुलाई को शुरू हुई 38 दिनों की श्री अमरनाथजी की वार्षिक यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। यह यात्रा दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग जिले के नुनवान पहलगाम और मध्‍य कश्‍मीर के गांदरबल जिले के बालतल आधार शिविर के दो मार्गों से हो रही है। इससे पहले जम्‍मू में आज सुबह भगवती नगर आधार शिविर से दो अलग-अलग जत्‍थों में तीन सौ बारह वाहनों के माध्‍यम से पुरुष, महिलाएं, बच्‍चों, साधुओं और साध्...