फ़रवरी 28, 2026 5:30 अपराह्न

views 971

यूएई में भारतीयों के लिए अलर्ट, सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील

अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने संयुक्‍त अरब अमीरात-यूएई में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने, उचित सावधानी बरतने, सतर्क रहने और यूएई अधिकारियों तथा दूतावास द्वारा जारी किए गए सुरक्षा दिशानिर्देशों और सलाहों का पालन करने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा कि दुबई स्थित वाणिज्य दूतावास सामान्य रूप से कार्य कर रहा है और आवश्यकतानुसार अद्यतन जानकारी जारी करेगा। अपनी सलाह में, दूतावास ने कहा कि यूएई में रहने वाले भारतीय नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में टोल-फ्री नंबर 8 0 0-4 6 ...