जून 11, 2024 2:00 अपराह्न

views 124

झारखंड: जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया

  झारखंड के जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने तीन दिन पहले उनसे सभी विभाग वापस ले लिए थे। आलम ने झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल से भी इस्तीफा दे दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता को धनशोधन से जुड़े एक मामले में 15 मई को गिरफ्तार किया था। पूर्व मंत्री और उनके सहयोगियों के परिसर से करीब 32 करोड़ रुपये की नकदी मिली थी।