सितम्बर 30, 2024 5:54 अपराह्न

views 1K

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने आज भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले, उन्होंने फरवरी 2023 से वायु सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया था। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को दिसंबर 1984 में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू पायलटों में नियुक्त किया गया था। लगभग 40 वर्षों की लंबी और प्रतिष्ठित सेवा के दौरान, उनकी नियुक्ति विभिन्न कमान तथा स्‍टाफ में की गई।   उन्‍होंने अनुदेशात्मक तथा विदेशों में भी सेवाएं दी हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्री...