सितम्बर 19, 2025 6:10 अपराह्न

views 40

ऑयल इंडिया और हिंदुस्तान कॉपर में समझौता, खनिज सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम

ऑयल इंडिया लिमिटेड और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने आज तांबा और अन्‍य महत्‍वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण और विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। खान मंत्रालय ने कहा कि यह सहयोग देश की खनिज सुरक्षा की दिशा में एक मील का पत्थर है। यह साझेदारी देश की ऊर्जा सुरक्षा, औद्योगिक विकास और तकनीकी उन्नति के लिए आवश्यक रणनीतिक खनिज संसाधनों को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।