अगस्त 14, 2026 7:41 अपराह्न

views 34

त्रिपुरा: मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला सरकारी नेत्र अस्पताल की रखी आधारशिला

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने आज अगरतला सरकारी नेत्र अस्पताल की आधारशिला रखी। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में स्वास्थ्य सेवाओं में काफ़ी सुधार हुआ है। इसके परिणामस्वरूप राज्य के बाहर रेफर किए जाने वाले मरीजों की संख्‍या में 80 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि ज़िला अस्पतालों में रेफर किए जाने वाले मरीजों को कम करने के लिए सब-डिविज़नल अस्पतालों में बुनियादी ढांचे और चिकित्सा सेवाओं को उन्‍नत किया जा रहा है।