अगस्त 21, 2024 1:46 अपराह्न

views 100

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली में 19वें सीआईआई भारत-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि उभरता अफ्रीका और तेजी से बढता भारत दक्षिण-दक्षिण सहयोग को गति दे सकता है। आज नई दिल्ली में 19वें सीआईआई भारत-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि स्वच्छ प्रौद्योगिकी, जलवायु के अनुकूल कृषि, समुद्री सुरक्षा, सम्‍पर्क और समुद्री अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भारत-अफ्रीका सहयोग के लिए अपार अवसर हैं। उन्होंने कहा कि भारत अफ्रीका के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ा रहा है और देश में विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल...

अगस्त 21, 2024 7:44 पूर्वाह्न

views 94

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड नई दिल्‍ली में 19वें सीआईआई इंडिया अफ्रीका व्‍यापार सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित

    उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड आज नई दिल्‍ली में 19वें सीआईआई इंडिया अफ्रीका व्‍यापार सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। तीन दिन के इस सम्‍मेलन का विषय है-साझा भविष्‍य। इसमें व्‍यापार, निवेश, बुनियादी ढांचा, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों पर ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा। सम्‍मेलन में 65 देशों के 11 सौ से अधिक अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतिनिधि हिस्‍सा ले रहे हैं, जिनमें 47 अफ्रीकी देश हैं।          

जून 16, 2024 1:30 अपराह्न

views 80

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला आज दोपहर से बेंगलुरू के एम. चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेला जायेगा। भारतीय टीम की कप्‍तानी हरमनप्रीत सिंह और  दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी लौरा वोलवार्ड करेंगी।  यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए 2025 में होने वाले एकदिवसीय महिला विश्व कप के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस दौरे में  तीन एकदिवसीय मैचों के साथ एक टेस्ट मैच और तीन टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगी।