जनवरी 1, 2026 5:11 अपराह्न

views 449

बुल्‍गारिया ने नए वर्ष के पहले दिन यूरो को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में स्‍वीकार किया

बुल्‍गारिया ने नए वर्ष के पहले दिन यूरो को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में स्‍वीकार कर लिया है और यूरो जोन का 21वां सदस्‍य बन गया है। सुचारु बदलाव सुनिश्चित करने के लिए बुल्‍गारिया की मुद्रा लेव जनवरी माह तक यूरो के साथ प्रचलन में रहेगी और एक फरवरी से यूरो देश की अकेली कानूनी मुद्रा बन जाएगी। वर्ष 2007 में यूरोपीय संघ में शामिल होने के बाद से यूरो जोन में शामिल होना बु‍ल्‍गारिया सरकार की प्राथमिकता थी। पहली जनवरी 1999 को आधिकारिक रूप से यूरो जारी होने के बाद से 11 देशों में यूरो जोन स्‍थापित हुआ...