नवम्बर 6, 2024 5:35 अपराह्न

views 66

केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक ने 20 लाख डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए

केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक ने आज उत्तराखंड में जलापूर्ति, स्वच्छता और शहरी सेवाओं को बेहतर बनाने में सहायता के लिए 20 लाख डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आर्थिक मामलों के विभाग की संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी ने कहा कि यह परियोजना, केंद्र सरकार के शहरी विकास एजेंडे के साथ-साथ उत्तराखंड सरकार की शहरी सेवाओं को बढ़ाने की पहल के अनुरूप है। इसका उद्देश्य शहरों में जीवन यापन को बेहतर बनाना और स्थिरता को बढावा देना है। बैक में भारत निवासी मिशन के निदेशक मियो ओका ने कहा कि इस परियोजना का उद...