अप्रैल 23, 2026 7:19 अपराह्न

views 49

उत्तराखंड के टिहरी जिले में वाहन के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत

उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक वाहन के खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई। यह घठना आज चंबा-कोटी नेल सड़क पर चंबा थाना क्षेत्र में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही चंबा पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटना में घायल तीन लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के लिए उचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है और घायलों के शी...