जून 15, 2024 12:51 अपराह्न

views 60

दिल्‍ली में जारी जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने किया मटकी फोड़ विरोध प्रदर्शन किया

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में जारी जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी के आवास के बाहर मटकी फोड़ विरोध प्रदर्शन किया। दिल्‍ली भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की अव्‍यवस्‍था के कारण लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि सरकार शहर में जल संकट के मुद्दे को सुलझाने में नाकाम रही है। कांग्रेस ने भी दिल्‍ली सरकार के खिलाफ 280 जगहों पर मटकी फोड़ प्रदर्शन किया। दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व म...

जून 12, 2024 1:35 अपराह्न

views 63

दिल्ली में टैंकर माफिया और पानी की बर्बादी को लेकर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दिल्‍ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में टैंकर माफिया और पानी की बर्बादी को लेकर दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। न्‍यायालय ने दिल्‍ली सरकार से पूछा कि टैंकर माफियाओं के विरूद्ध क्या कदम उठाए गए हैं। न्यायमूर्ति पी.के. मिश्रा की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ हिमाचल प्रदेश से अधिशेष पानी जारी करने के लिए दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। दिल्‍ली के लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।   न्यायालय ने दिल्ली सरकार से पानी के नुकसान के लिए की गई कार्...