सितम्बर 11, 2024 5:35 अपराह्न

views 82

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज अपनी चौथी सूची जारी कर दी है

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। सूची में 21 उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने सोनीपत सीट से देवेंद्र गौतम को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि निशांत आनंद गुड़गांव सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज कौर गिल को अंबाला छावनी सीट से और सुनील बिंदल को करनाल सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

सितम्बर 9, 2024 4:34 अपराह्न

views 72

हरियाणा विधानसभा चुनावः आम आदमी पार्टी ने अपने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

आम आदमी पार्टी ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने रोहतक सीट से बिजेंद्र हुडा को मैदान में उतारा है, जबकि इंदु शर्मा भिवानी सीट से चुनाव लड़ेंगी, पवन फौजी को उचाना कलां सीट से और जयपाल शर्मा को घरौंडा सीट से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया है ।