अप्रैल 24, 2026 5:21 अपराह्न

views 607

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे पर पार्टी के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे पर पार्टी के नेता संजय सिंह ने उन पर पंजाब की जनता और उस पार्टी के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया, जिसने उन्हें देश की सेवा करने का अवसर दिया था। उन्होंने भाजपा पर आम आदमी पार्टी के शासनकाल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों में बाधा डालने का भी आरोप लगाया।