फ़रवरी 13, 2026 6:39 अपराह्न

views 78

विश्व रेडियो दिवस पर अनोखा संग्रह, 65 वर्षीय चिन्मय महतो की मिसाल

विश्व रेडियो दिवस को साकार करते हुए झारखंड में जमशेदपुर के कदमा में अपने आवास पर 65 वर्षीय एक वकील ने 900 से अधिक रेडियो सेटों के दुर्लभ संग्रह के साथ प्रसारण के स्वर्णिम युग को संजोए रखा है। चिन्मय महतो का यह आकर्षण तब शुरू हुआ जब उन्होंने पहली बार अपने पिता द्वारा 1945 में खरीदे गए सोनी ट्रांजिस्टर सेट को हाथ में लिया। विविध भारती और रेडियो सीलोन के नियमित श्रोता, चिन्मय महतो ने 1975 में 125 रुपये में अपना पहला नेल्को रेडियो खरीदा और धीरे-धीरे अपने संग्रह का विस्तार किया। जर्मनी के रेडियो डॉयच...