जून 9, 2026 8:34 अपराह्न

views 51

दुबई सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 6 भारतीय कामगार शामिल

दुबई के एमिरेट्स रोड पर कल हुई सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें उत्तर प्रदेश  और तेलंगाना के तीन-तीन भारतीय कामगार और  श्रीलंका का एक नागरिक शामिल था। दुर्घटना में घायल आठ भारतीयों में से पांच को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि तीन अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से दो का इलाज राशिद अस्पताल में और एक का अल फखीर अस्पताल में चल रहा है।