अप्रैल 20, 2026 5:37 अपराह्न
80
उत्तरी जापान के तट के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप
उत्तरी जापान के तट के पास 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। दोपहर चार बजकर 53 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र उत्तरी जापान के सनरिकु तट के 10 किमी की गहराई पर स्थित था। जापान मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। जापानी अधिकारियों ने भूकंप की तीव्रता को संशोधित करके 7.7 कर दिया है। पहले इसकी तीव्रता 7.4 बताई गई थी। इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह पर लगभग 2.6 फीट ऊंची सुनामी आई, जबकि प्रांत के एक अन्य बंदरगाह पर 1.3 फीट ऊंची सुनामी दर्ज की गई। विभाग ने निवासियों से तट या नदियों के किनारे स...