अगस्त 15, 2026 9:27 अपराह्न
155
अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में आई बाढ़ में सेना के पांच जवान लापता
अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में कल शाम मूसलाधार बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में सेना के पांच जवान लापता हो गए। बाढ़ में सेना के दो अस्थायी शिविर बह गए। वहीं, अपर सुबनसिरी जिले में सड़क निर्माण स्थल पर हुए बड़े भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई। लापता जवानों की तलाश के लिए आईटीबीपी की 58वीं बटालियन, जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की 62वीं आरसीसी, स्थानीय स्वयंसेवकों और अरुणाचल प्रदेश पुलिस की टीमें मौके पर भेजी गई हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है।