मई 10, 2026 9:02 अपराह्न

views 157

पीएम मोदी ने तेलंगाना में करीब ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज तेलंगाना में हैदराबाद में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की लागत की कई ढांचागत और औद्योगिक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्‍य को विनिर्माण के केन्‍द्र के रूप में स्‍थापित करना, यातायात संपर्क मजबूत करना, रोजगार सृजित करना, परिचालन तंत्र में सुधार और सुरक्षा को बढ़ावा देकर लोगों को बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करना है।     प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों के कारण भारत पश्चिम एश...