अगस्त 5, 2024 10:57 पूर्वाह्न

views 37

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की घोषणा की

  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की घोषणा की है। कुरुक्षेत्र में भाजपा की 'विजय शंखनाद' रैली को संबोधित करते हुए श्री सैनी ने कहा कि राज्य सरकार वर्तमान में एमएसपी पर 14 फसलों की खरीद कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 133 करोड़ रुपये के बकाया नहर जल सिंचाई शुल्क, जिसे 'अबियाना' के नाम से जाना जाता है, को माफ करने का भी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 'अबियाना' प्रणाली को भी बंद करने का निर्णय लिया...