सितम्बर 4, 2024 7:36 अपराह्न

views 44

मध्य प्रदेश में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सफाई के महत्व को समझाने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा

मध्य प्रदेश में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सफाई के महत्व को समझाने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। स्कूलों में 15 सितम्बर तक चलने वाले पखवाड़े में सफाई व्यवस्था पर केन्द्रित गतिविधियाँ बच्चों के सहयोग से चलाई जायेंगी। इसके लिये विभाग ने जिला कलेक्टर्स और जिला शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिये हैं। पखवाड़े के पहले दो दिनों में विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सफाई व्यवस्था पर केन्द्रित गतिविधियाँ की गईं। तीसरे दिन शाला प्रबंधन समिति द्वारा पाल...