अगस्त 9, 2024 8:30 अपराह्न

views 43

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 79 हजार 706 पर हुआ बंद   

  बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 820 अंक बढ़कर 79 हजार 706 पर बंद हुआ। उधर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 250 अंक लाभ के साथ 24 हजार 367 दर्ज हुआ। अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में एक डॉलर की तुलना में रुपया 83 रुपये 95 पैसे के स्‍तर पर बंद हुआ।   

अगस्त 5, 2024 2:23 अपराह्न

views 48

अमरीकी मंदी की आशंकाओं के बीच वैश्विक बाजारों में गिरावट; जापान निक्केई में 1987 के बाद सबसे बड़ी इंट्रा-डे गिरावट

  विश्व के प्रमुख सूचकांकों में पिछले सप्‍ताह बड़ी गिरावट के बाद आज वैश्विक बाजार में गिरावट दर्ज की गई। अमरीका में शुक्रवार को अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के बाद एशिया के शेयर बाजारों में कमी दर्ज की गई। जापान में, निक्केई 225 और टॉपिक्स इंडेक्स दोनों दोपहर के कारोबार में 10 प्रतिशत से अधिक नीचे थे। निक्केई 225 स्टॉक इंडेक्स ने अपनी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की। सूचकांक संक्षेप में 4 हजार अंक से अधिक गिरा। इसने 1987 में "ब्लैक मंडे" दुर्घटना में 3,836 अंक की पिछली रिकॉर्ड गिरावट को तोड़ दिया।   ...

अगस्त 5, 2024 12:31 अपराह्न

views 57

भारतीय सूचकांक में गिरावट; सेंसेक्स 2,401 अंक गिरा, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

  बोम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 2,401 अंक गिरकर 78,580 पर खुला वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 490 गिरावट के साथ 24,228 पर आ गया। रुपया डॉलर के मुकाबले आठ पैसे गिरकर 83 रुपये 80 पैसे था। 

जुलाई 31, 2024 7:57 अपराह्न

views 33

सेंसेक्स 286 अंक बढ़कर 81 हजार 741 पर बंद हुआ

  सेंसेक्स 286 अंक बढ़कर शून्य दशमलव तीन-पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ 81 हजार 741 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 94 अंक उठकर शून्य दशमलव तीन-आठ प्रतिशत के लाभ के साथ 24 हजार 951 पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83 रुपये और 72 पैसे के स्‍तर पर बंद हुआ।