जून 18, 2024 8:43 अपराह्न

views 40

रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने नई दिल्ली में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी की बैठक में साइबरस्पेस ऑपरेशन के लिए साझा सिद्धांत जारी किया

रक्षा प्रमुख, जनरल अनिल चौहान ने आज नई दिल्ली में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी की बैठक में साइबरस्पेस ऑपरेशन के लिए साझा सिद्धांत जारी किया। बैठक में कहा गया कि साझा सिद्धांत एक प्रमुख प्रकाशन है, जो जटिल सैन्य संचालन वातावरण में साइबरस्पेस ऑपरेशनों के दौरान सैन्य अधिकारियों का मार्गदर्शन करेगा।   रक्षा मंत्रालय ने कहा कि साझा सिद्धांत का विकास, भारतीय सशस्त्र बलों में संयुक्तता और एकता के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू है।   यह सिद्धांत साइबरस्पेस संचालन के सैन्य पहलुओं को समझने पर जोर देता है।