जुलाई 19, 2024 1:27 अपराह्न

views 42

उत्‍तर प्रदेश में गोंडा रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्‍या बढकर चार हुई

उत्‍तर प्रदेश में गोंडा रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्‍या बढकर चार हो गई। दुर्घटना में घायल एक व्‍यक्ति ने लखनऊ अस्‍पताल में दम तोड दिया जबकि एक अन्‍य का शव पटरी से उतरे डिब्‍बे से आज बरामद किया गया। दो घायल व्‍यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ जाने वाली ट्रेन के 21 डिब्‍बे कल दोपहर पटरी से उतर गए थे जिससे 30 लोग घायल हो गए थे। लखनऊ, गुवाहटी रेलमार्ग को चालू करने के लिए युद्धस्‍तर पर कार्य किया जा रहा है। इस बीच इस मार्ग से गुजरने वाले ट्रेनों को दूसरे ...